हमारे अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के 31 वे स्थापना दिवस के अवसर समस्त सदस्यों को हार्दिक शुभकामना के साथ हमारे मातृ संगठन के सूत्र वाक्य-
सुपथ बढ़े चलो-संगठन गढ़े चलो की मूल भावना व केंद्र एवम् प्रदेश से प्राप्त निर्देश के क्रम में सदस्यता वृद्धि अभियान अंतर्गत के आज 25 अप्रैल 2024 को महाकालेश्वर उद्यौगिक क्षेत्र मक्सी रोड इकाई उज्जैन द्वारा प्रथम सत्र में 05 नये सदस्यों को जोड़ा गया।
उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चरणजीत सिह कालरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य GST विशेषज्ञ श्री राजेश महेश्वरी, इकाई सचिव दिलीप रोहरा, इकाई कोषाध्यक्ष श्री दिनेश लड्डा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

