लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के महाकौशल अंचल स्थित कटनी इकाई द्वारा होटल अर्जुन पैलेस में महाकौशल आंचल बैठक का आयोजन किया गया ।
संगठन के महाकौशल अंचल के अध्यक्ष अनिल वासवानी एवं सचिव हरि सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि लघु उद्योग भारती के कार्य को विस्तार देने के लिए एवं एमएसएमई उद्योगों को आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए इस एक दिवसीय अंचल बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय प्रकाश चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल, प्रदेश अध्यक्ष श्रीराजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री श्रीअरुण सोनी साहित अंचल स्थित 24 जिलों के पदाधिकारी की उपस्थित रही

