लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के प्रयासों से एमएसएमई को 450 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी
लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के निरंतर प्रयासों और समर्पण के फलस्वरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप जी ने 21 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए लंबित अनुदान राशि 450 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जारी की।
यह पहल प्रदेश के लघु उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग है, जो उनके विकास और विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। सरकार द्वारा यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई, जिससे पारदर्शिता और त्वरित सहायता सुनिश्चित हुई है। अनुदान राशि से प्रदेश के कई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को वित्तीय मजबूती मिलेगी, जिससे वे अपने उत्पादन और व्यवसाय संचालन को और अधिक सशक्त बना सकेंगे।
इस उपलब्धि के लिए लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और माननीय एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस सहयोग से प्रदेश के उद्यमियों को न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत उनके व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी।
लघु उद्योग भारती के निरंतर प्रयासों से एमएसएमई क्षेत्र को सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिल रहा है, जिससे प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।

