लघु उद्योग भारती म.प्र. के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से मुलाकात की।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा और प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने बताया कि सबसे पहले संगठन ने देवास में होने वाले तीन दिवसीय आयोजन का आमंत्रण मुख्यमंत्री जी को दिया। मुख्यमंत्री ने 6 अगस्त को देवास में आयोजित अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन में उपस्थित रहने हेतु अपनी सहमति और शुभकामनाएं प्रदान कीं।
चर्चा के दौरान संगठन ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिनके कारण औद्योगिक विकास की गति धीमी पड़ रही है:
- नगर निगम सीमा के अंतर्गत लगने वाला दोहरा कर
- प्रदेश के बाहर से आने वाली राहर पर मंडी टैक्स की छूट
- मल्टी स्टोरी क्लस्टर
- औद्योगिक क्षेत्र में छोटे प्लॉट हेतु भूमि का आरक्षण
- सोलर पर सब्सिडी
- औद्योगिक अनुदान राशि को समय पर जारी करना
- धारा 304A लागू करना
- औद्योगिक विद्युत बिलों में फिक्स चार्ज को कम करना
- फायर एनओसी पर लगने वाले अर्थ दंड को स्थगित करना
- सिंगल विंडो पॉलिसी
मुख्यमंत्री ने लघु उद्योग भारती को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की हर परेशानी को दूर करने के लिए वचनबद्ध है और जल्द ही इन मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में मालवा अंचल अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, सचिव राजेश गर्ग, महाकौशल अंचल सचिव हरि सिंह भदोरिया, और मध्य भारत अंचल सचिव पुरुषोत्तम कौशिक की उपस्थिति रही।

