लघु उद्योग भारती द्वारा ताजपुर उद्यौगिक क्षेत्र में संयोजक इकाई का गठन संपन्न
लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड इकाई उज्जैन के द्वारा विगत दिवस 23-24 दिसम्बर को रतलाम में आयोजित मालवा क्षेत्र अभ्यास वर्ग में इकाई अध्यक्ष गिरीश जी जायसवाल द्वारा घोषित नव इकाई गठन के क्रम में नवनिर्मित औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर में आज एक नवीन संयोजक इकाई का गठन किया गया।
गठन के साथ ही उक्त औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के रूप श्री उल्हास वैद्य जी द्वारा प्रस्तावित किया गया जिस हेतु सभी उद्यमियों ने सहमति प्रदान करी,उक्त गठन के अवसर पर एमपीआईडीसी के कार्यपालन यंत्री सत्यवीर थेनुआ, सहायक यंत्री प्रवीण सिंह, उपयंत्री दुर्गेश चौहान, डीआईसी के महाप्रबंधक अतुल बाजपेयी व स्थानीय पुलिस विभाग के अधिकारी के साथ एमपीवी के अधिकारी गण व स्थानी जनप्रतिनिधि ग्राम क्षेत्र सरपंच श्री मांगीलाल जी मालवीय एवम् स्थानीय विधायक प्रतिनिधि व उद्यमी ओम जी पाटीदार की उपस्थिति उल्लेखनी रही।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह जी कालरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उल्लास वैद्य,नेमीचंद जी जैन,अतीत जी अग्रवाल,राजेश जी महेश्वरी एवं प्रांतीय सचिव राजेश जी गर्ग की उपस्थिति में आज का यह कार्यक्रम नव वर्ष मिलन व संयोजक इकाई के गठन के साथ मालवा के भोजन दाल बाटी के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की संगठनात्मक संरचना को लेकर अतित जी अग्रवाल एवं नव संयोजक की इकाई के गठन के क्रियाकलापों के विषयक राजेश जी गर्ग एवं भविष्य की योजनाओं के संदर्भ में श्री उल्लास जी वैद्य के साथ श्री चरण सिंह जी कालरा द्वारा नवगठित संयोजक इकाई के संयोजक के रूप में श्री गौरव जी चौहान एवं सहसंयोजक के रूप में श्री भूषण जी जोशी की नियुक्ति की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का संचालन महाकालेश्वर इकाई अध्यक्ष गिरीश जायसवाल द्वारा किया गया उक्त अवसर पर लघु उद्योग भारतीय संगठन से जुड़ने वाले उद्यमियों को संगठन के माध्यम से समस्याओं से निदान तक के विषय में विस्तृत रूप से बताते हुए संगठन से जुड़ने के लाभ के विषय में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एमपीआईडीसी के अधिकारियों से भी उक्त नवनिर्मित क्षेत्र में शीघ्रता से संपूर्ण विकास करने विषयक एवं डीआईसी के अधिकारियों से सब्सिडी की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यशाला की आयोजन की मांग की गई।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त संयोजक गौरव चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया
कार्यक्रम में बृजेश शिवहरे, अखिलेश नागर,सुनील पीठवे,अजय जैन, दिनेश लड्डा, संजय ज्ञानी ज्ञानसिंह गौतम, अंकित गादिया आदि उद्यमी बंधुओं की विशेष उपस्थिति रही साथ ही 60 से अधिक नव उद्यमी बंधु सम्मिलित रहे जिन्हें भी शीघ्र ही लघु उद्योग भारती का सदस्य बनाया जा कर संयोजक इकाई को पूर्ण इकाई के रूप में गठित किया जायेगा।
प्रेषक-दिलीप रोहरा (सचिव)
महाकालेश्वर इकाई मक्सी रोड उज्जैन