लघु उद्योग भारती महिला इकाई किशनगढ़ की मासिक बैठक आज 5th जून को इकाई सदस्या रेणु सोनी के यहां संपन्न हुई..मीटिंग में स्वयंसिद्धा मेले का आयोजन कब और कैसे किया जाए..इस पर विचार विमर्श किया गया..साथ ही जून माह में क्या गतिविधि की जाए..इसके लिए किशनगढ़ के पास ही तिलोनिया बाजार ( जिसमें सभी आयु वर्ग के सदस्य स्वयं अपने अपने कामों में अपनी रुचि अनुसार काम करके छोटे छोटे कामों को आगे बढ़ाते हैं.. विशेषतया सोलर पैनल के काम में ) विजिट करके सोलर पैनल सीखने के काम को आगे कैसे बढ़ाया जाए.. मीटिंग में लगभग 17 सदस्यों ने आकर मीटिंग का सफल आयोजन किया

