लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ऑल इंडिया ऑनलाइन मीटिंग सम्पन्न
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की एक महत्वपूर्ण ऑल इंडिया ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से महिला उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी की।
भीलवाड़ा से श्रीमती विमला जैन, चंदा मूंदड़ा एवं नीता बंसल विशेष रूप से इस मीटिंग में उपस्थित रहीं।
इस मीटिंग में स्वयंसिद्धा कार्यक्रम में लगने वाले स्टॉल्स से संबंधित नियम व शर्तें (Rules & Regulations) विस्तारपूर्वक समझाई गईं, ताकि सहभागी उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अतिरिक्त संगठन की सदस्यता को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु यह निर्णय लिया गया कि नए मेंबर्स में केवल मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसका उद्देश्य महिला मैन्युफैक्चरर्स को संगठित कर, उन्हें अधिक अवसर व मंच प्रदान करना है।

