लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक आज जिमखाना क्लब में आयोजित की गई, जिसमें डेरा बस्सी से विशेष रूप से संयोजिका श्रीमती मोना मोंगिया ने भाग लिया। बैठक में “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत महिला शक्ति के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें लेफ़्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रेरणादायक भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। इसके साथ ही विंग कमांडर व्योमिका सिंह सहित अन्य महिला सैन्य अधिकारियों की साहसिक कहानियों को साझा करते हुए उपस्थित सदस्यों को प्रेरित किया गया। बैठक का एक अन्य महत्वपूर्ण बिंदु आगामी “स्वयं सिद्धा एग्जीबिशन” रहा, जो अगस्त माह में प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारी, प्रचार-प्रसार, सहभागिता और आयोजन स्थल से जुड़ी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं – सीमा धुमाल (स्टेट इंचार्ज, पंजाब महिला इकाई), अनरदीप शेरगिल (इंचार्ज, दोआबा), आरती सचदेवा (अध्यक्ष, जालंधर), रमनप्रीत कौर जज (महासचिव, जालंधर), सरोज ठाकुर (कोषाध्यक्ष), नीतू नंदा व पल्लवी ठाकुर (संयुक्त महासचिव), दीपिका राठौर (सचिव) तथा अन्य सदस्याएं – मोनिका लुधरा, रूही बुधिराजा, सविता पब्बी, सविता ठाकुर और रीना डिओरा। सभी की सक्रिय भागीदारी से बैठक सफल रही।

