लघु उद्योग भारती महिला इकाई चित्तौड़गढ़ द्वारा संचालित प्रयास केंद्र में 162 महिलाएं कौशल विकास के साथ सशक्तिकरण की ओर अग्रसर
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, चित्तौड़गढ़ द्वारा संचालित प्रयास केंद्र महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बनकर सामने आया है। इस केंद्र में मेहंदी, सिलाई, पार्लर प्रशिक्षण और वेडिंग पैकिंग जैसे व्यावसायिक कौशलों के माध्यम से अब तक कुल 162 महिलाएं अपने हुनर को निखारते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
प्रयास केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करना है ताकि वे अपने परिवार और समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। इस पहल के माध्यम से चित्तौड़गढ़ इकाई ने स्थानीय महिलाओं को एक प्लेटफार्म प्रदान किया है, जहां वे न केवल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, बल्कि छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर अपनी पहचान भी बना रही हैं।
यह प्रयास केंद्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में लघु उद्योग भारती की प्रतिबद्धता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का स्पष्ट उदाहरण है।

