लघु उद्योग भारती महिला इकाई, बालोतरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इकाई अध्यक्ष श्रीमती बबली पाटौदी ने जानकारी दी कि इस पुनीत कार्य में महिला इकाई की सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया। पौधारोपण के माध्यम से सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान सदस्याओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे भविष्य में एक समृद्ध पर्यावरण का आधार बन सकें।

