लघु उद्योग भारती महिला इकाई चित्तौड़गढ़ की मासिक बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें आगामी 17 सितम्बर को आयोजित होने वाली विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए तथा इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अंजलि शर्मा, सचिव श्रीमती सुरभि बलदवा और कोषाध्यक्ष श्रीमती आस्था जैन उपस्थित रहीं।

