लघु उद्योग भारती महिला इकाई किशनगढ़ की मार्च माह की मासिक बैठक, अंजु जी अग्रवाल के दिग्विजय हाउस में आयोजित की गई। बैठक में कुल 16 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक के दौरान, आगामी होली स्नेह मिलन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई और इसे 22 मार्च को होटल परासिया इन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, महिला इकाई द्वारा संचालित स्वयंसिद्धा हाट को नई जगह पर और अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर भी सहमति बनी, जिससे इसका प्रभाव और पहुंच बढ़ सके।
बैठक के माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिली, जिससे सदस्यों में नए कार्यों को लेकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

