लघु उद्योग भारती महिला इकाई, पाली द्वारा स्वयं सिद्धा मेला – प्रदर्शनी 2025 का आयोजन दिनांक 28 एवं 29 सितम्बर, 2025 को मस्तधर केसरी भवन, महावीर नगर, पाली में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध शिल्पकारों, कुटीर एवं लघु उद्योगों के उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें वस्त्र, आभूषण, हैंडीक्राफ्ट, सजावटी सामान और घरेलू उपयोगी वस्तुएँ उपलब्ध होंगी।
स्टॉल बुकिंग के लिए प्रतिभागियों को फॉर्म के साथ ₹2000/- जमा करवाना अनिवार्य है तथा शेष राशि प्रदर्शनी से एक दिन पूर्व जमा करनी होगी। स्लॉट कैंसल होने की स्थिति में जमा राशि वापस नहीं की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रदर्शनी के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेना होगा। प्रति स्टॉल शुल्क ₹4000/- तथा कॉर्नर स्टॉल हेतु ₹4500/- रखा गया है। अतिरिक्त टेबल के लिए ₹200/- शुल्क देय होगा जिसकी सूचना फॉर्म में देना अनिवार्य है। लघु उद्योग भारती की महिला सदस्यों को प्रति स्टॉल ₹1000/- का डिस्काउंट दिया जाएगा।
प्रदर्शनी कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव है तथा प्रदर्शनी से संबंधित सभी प्रकार के अधिकार लघु उद्योग भारती महिला इकाई के पास सुरक्षित हैं। किसी भी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय लघु उद्योग भारती द्वारा लिया जाएगा।
स्टॉल बुकिंग एवं अन्य जानकारी हेतु संपर्क करें: 94687 75376, 96800 39789, 81122 12500, 92146 69319

