लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर द्वारा सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में इंडस्ट्री विजिट की गई। जहां सांगानेर इकाई से श्रीमान नवरत्न जी भाई साहब के सहयोग से महिला इकाई ने 7 इंडस्ट्री विजिट की। विजिट करने का उद्देश्य हमारे स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ट्रेनिंग ले रही महिलाओं को प्लेसमेंट करवाना एवं उनको काम दिलवाना हैं। इस विजिट में लघु उद्योग भारती की पांच महिलाएं उपस्थित रही। उसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी, इकाई अध्यक्ष सुनीता शर्मा जी, उपाध्यक्ष रमा जी, रूपाली सक्सेना जी एवम रेखा माथुर जी उपस्थित रही।

