सादर वन्दे
जैसा कि आप सभी को ज्ञात है लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर के द्वारा समय-समय पर महिलाओं के लिए कुछ सेमिनार्स का आयोजन किया जाता है। जो उनके उद्यम को आगे बढ़ाने में बहुत कारगर होते हैं। इसी क्रम में आज सेवा सदन में महिला इकाई जयपुर की बैठक में यूनियन बैंक से उनके प्रतिनिधि आए थे। जिन्होंने लोन से संबंधित एक सेशन लिया। सर्वप्रथम उन्होंने बेसिक बैंकिंग से महिलाओं को अवगत कराया। यूनियन बैंक द्वारा चलाई जा रही लोनिंग की नारी शक्ति स्कीम के विषय में महिलाओं को बताया कि जिसके तहत 2 लाख से 10 करोड़ तक के लोन का प्रावधान हैं। इसमें महिलाओं को ब्याज दर में 2% की छूट मिलती है।
केंद्र और राज्य सरकार जैसे MSME, DIC आदि के द्वारा सब्सिडी के तहत जो लोन दिए जाते हैं उनके विषय में विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार से प्लानिंग तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ लोन के लिए अप्लाई किया जाता है। उन्होंने बताया कि एमएसएमई के द्वारा कम से कम डॉक्यूमेंट के साथ लोन का कितना आसान प्रोसीजर होता है।
साथ ही CC limit, OD limit, term loan, working capital loan तथा collateral free loan से महिलाओ को अवगत कराया।
इस अवसर पर ILO की कांफ्रेंस में जेनेवा से लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधित्व करके वापस आने पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी का जयपुर महिला इकाई द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रान्त महामंत्री सुनीता शर्मा जी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी द्वारा किया गया।
धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी

