सादर वन्दे
कल दिनांक 5/7/24 को महिला इकाई जयपुर द्वारा प्रतिवर्ष लगने वाले दो दिवसीय स्वयं सिद्धा राखी और तीज मेले का भव्य शुभारंभ होटल फोर्ट में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर ग्रेटर महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर जी रही। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मेले में न केवल जयपुर से बल्कि जयपुर के बाहर से भी विभिन्न उद्यमियों ने अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्रीमान घनश्याम जी ओझा विशिष्ट अतिथि रहे।अन्य अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी, श्रीमान महेंद्र जी खुराना, श्रीमान नटवर जी अजमेरा,जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्रीमान सुधीर जी गर्ग, प्रान्त महामंत्री सुनीता शर्मा जी, नवरतन जी नारायणीया, जोधपुर अंचल से संयुक्त महामंत्री श्रीमान सुरेश जी विश्नोई, पार्षद महेंद्र जी रहे इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी जी मेले में पधारे सभी गणमान्य जनों का ऊपरणा पहनाकर व श्रीफल देकर स्वागत और अभिनन्दन किया।
धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी
सचिव
महिला इकाई जयपुर

