लघु उद्योग भारती, महिला इकाई उदयपुर की लोकमत परिष्कार तथा चित्तौड़ प्रांत के अभ्यास वर्ग में प्रबंधन व अन्य कार्यआयामों में महिला इकाई की भूमिका व सहयोग पर चर्चा हुई। वरिष्ठ सदस्य रीना जी राठौड़, रजनी जी डांगी, पिंकी जी मांडावत, मीनाक्षी जी श्रीमाली, नीता जी मेहता, महिला इकाई अध्यक्ष सीमा जी पारीक, सचिव रेखा रानी जैन उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी , सचिव कपिल सुराणा, सुखेर इकाई सचिव राजेश जी शर्मा व महिला इकाई सदस्य उपस्थित थे। लोकमत परिष्कार पर मनोज जोशी ने विचार रखते हुए राष्ट्रवादी सरकार के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान हो उसका अहवाहन किया।

