लघु उद्योग भारती, महिला इकाई अलवर
मासिक बैठक – 03 अगस्त, 2024
सादर वंदे
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर की मासिक बैठक आज ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए
1. लघु उद्योग भारती, महिला इकाई अलवर में अधिक से अधिक संख्या में महिला उद्यमियों को जोड़ा जाए
2. लघु उद्योग भारती द्वारा मत्स्य उद्योग क्षेत्र, अलवर में प्लॉट नंबर F-636 के नजदीक, मिनरल जोन में एक प्लॉट रिको से गोद लिया गया है। जिसे शीघ्र ही, अगस्त माह में ही मुख्य इकाई वह महिला इकाई द्वारा संयुक्त रूप में पौधारोपण करके, विकसित किया जायेगा।
3. इटाराना मिलिट्री कैंट एरिया में AWA सदस्यों व लघु उद्योग भारती, महिला इकाई के समस्त सदस्यों के लिए ONDC विषय पर सेल्स, डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन मार्केटिंग पर एक सयुंक्त कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
4. 17- 18 -19 अक्टूबर को स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी प्रस्तावित है, इससे संबंधित जानकारी जैसे स्टॉल आवंटन, कॉस्ट आदि के विषय पर अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक सूचित किया जाएगा।
5. MSME स्टाल्स साझाकरण आधार पर नहीं रहेगी।
6. स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी संबंधित सभी दिशा -निर्देश समय आने पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
7. स्वयंसिद्धा संबंधित, किसी भी प्रकार की शंका व प्रतिक्रिया के लिए श्री शिवानी जी यादव, अध्यक्षा लघु उद्योग भारती महिला इकाई से संपर्क किया जा सकता है।
आज की इस ऑनलाइन बैठक में, शिवानी यादव, सोनिया गुप्ता, रूपाली गुप्ता, कविता कच्छावा, दीप्ति गुप्ता, वंदना भाटिया, रूबी सुराणा, विशु महावर, रुचि सोडी, रश्मि शर्मा, मोनिका जैन, निकिता, निशु जैन, वंशिका जिंदल, शुचि गुप्ता व शिवि उपस्थित रहीं।
सादर धन्यवाद।
????
पारुल अग्रवाल
उपाध्यक्ष
लघु उद्योग भारती, महिला ईकाई, अलवर

