लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर, ने सीडबी sidbi, AWWA( आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन)एक बिज़नेस सेमिन

Event Date: 12/08/2024
Alwar,
RAJASTHAN

आदरणीय बंधुवर,

सादर वन्दे

आज दिनांक 12.08.24 को लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर, ने सीडबी (sidbi, भिवाड़ी) के साथ मिलकर, AWWA( आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन) के सदस्यों व लघु उद्योग भारती महिला इकाई के सदस्यों के लिए एक बिज़नेस सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार मिलिट्री केंट एरिया, इटाराना  अलवर में रखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत लघु उद्योग भारती के इंट्रोडक्शन प्रीसेंटेशन के साथ की गई। लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर की अध्यक्ष शिवानी यादव ने वहाँ उपस्थित सदस्यों को लघु उद्योग उद्योग भारती के परिचय, विज़न /मिशन, उसकी कार्यकारिणी के बारे में, सदस्यता के बारे में, अपने किए गए कार्यक्रमों के बारे में व लघु उद्योग भारती से जुड़कर मिलने वाले फ़ायदों के बारे में बताया।

इसके बाद कार्यकारिणी सदस्य रुचि सोडी ने AWWA सादस्यों को स्वयंसिद्धा, जो की लघु उद्योग भारती की trademarked एक्सीबिशन है उसके बारे में बताया। एक्सीबिशन से जुड़े सभी सवालों का भी जवाब दिया|

अग़ले चरण में दीपिका मनचंदा जी (सीडबी मैनेजर), भिवाड़ी ने सीडबी के बारे में परिचय दिया तथा महिलाओं के लिए उपलब्ध फाइनेंस स्कीम्स के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं को “अर्जना”, “अराइज”, “स्थापन” व “उभरते सितारे” जैसी स्कीम्स के बारे में समझाया। यह स्कीम्स महिलाओं को उनके बिज़नेस में फाइनेंसियल एसिस्टेंस दे उन्हें, उनके बिज़नेस को आगे बढ़ाने में सहायता करती हैं।
दीपिका जी ने ONDC के बारे में भी जानकारी साझा करी जिससे की महिलायें अपने उत्पाद को ऑनलाइन कम कमिशन पर डिस्प्ले कर सकती है। उन्होंने बताया ONDC प्लेटफार्म अन्य उपलब्ध प्लेटफार्म की तुलना में कम कमीशन पर काम कर उद्यमियों को फ़ायदा पहुँचाता है।

कार्यक्रम की सारी व्यवस्था ममता जलाल जी (Officiating Chairperson Family Welfare Organisation,Itarana Mil
litary Station, Alwar) के नेतृत्व व सहयोग से हुई।

इस कार्यक्रम में क़रीब 200 से भी अधिक AWWA की महिला सदस्यों ने भाग लिया।

लघु उद्योग भारती से पारुल गुप्ता (उपाध्यक्ष,) अलका सिंह (महा सचिव), रूपाली गुप्ता (कोषाध्यक्ष), कविता सैनी (सह सचिव), रूबी सुराना, सूची गुप्ता, आस्था शर्मा, मनीषा यादव, ऋतु गुप्ता, दिपति गुप्ता, भारती अग्रवाल, शैली नरूला व कल्पना तिवारी मोजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ममता जलाल जी ने लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि व सीडबी के प्रतिनिधि को मोमेंटो प्रदान कर धन्यवाद अर्पण किया।


धन्यवाद 
लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर
????????????
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please