लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर ने दीपावली के उपलक्ष्य में "देव आश्रय – ओल्ड ऐज होम" (देवेश फाउंडेशन द्वारा संचालित) में रहने वाले वृद्धजनों के साथ प्री-दिवाली समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में महिला इकाई की सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की, उनके साथ नाश्ता किया, और दिवाली की खुशियाँ साझा कीं। महिला इकाई ने सभी वृद्धजनों को फल, मिठाई, नए कपड़े, दीए और अन्य उपहार देकर एक आत्मीय वातावरण का निर्माण किया।
वृद्धजनों ने इस प्रेम भरे आयोजन के लिए महिला इकाई को ढेरों आशीर्वाद दिए। देवाश्रय की व्यवस्थापक, शिवानी शर्मा ने भी सभी सदस्यों का सादर स्वागत व सम्मान किया।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई सभी सदस्यों से अपील करती है कि इस दीपावली, सामाजिक सरोकार निभाते हुए अपने आसपास के लोगों में खुशियाँ बाँटे और इस पर्व की रौशनी को दूर-दूर तक फैलाएँ।
“हर छोटा सा दान भी किसी के लिए उम्मीद और मुस्कान का जरिया बन सकता है। आइए इस दीपावली पर किसी के चेहरे की मुस्कान का कारण बनें।”
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शिवानी यादव, महासचिव अलका सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया गुप्ता, उपाध्यक्ष पारुल अग्रवाल, सह सचिव कविता सैनी, सचिव विषु महावर, और कार्यकारिणी सदस्य रुचि सोडी, रूबी सुराना और शिवानी शर्मा ने विशेष योगदान दिया। साथ ही, महिला सदस्य मनीषा यादव और पूजा सोनी भी इस भावनात्मक आयोजन का हिस्सा रहीं।
सादर धन्यवाद
शिवानी यादव
अध्यक्ष – लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर
अलका सिंह
महासचिव – लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर

