लघु उद्योग भारती महिला इकाई के द्वारा गोपेश्वर बस्ती मोहल्ले मे एक सभा का आयोजन कर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया और यह बताया कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें इसका उपयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए साथ ही सभी से दूसरो को मतदान करने हेतु प्रेरित करने का निवेदन भी किया।
जिससे सुंदर देश और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इस आयोजन में महिला इकाई के अध्यक्ष राखी चौरडिया ममता जी बोथरा नेहा सुराणा मधु जी बोथरा उपस्थित रहे।

