<p>महिला इकाई उज्जैन की मासिक बैठक श्रीमती नीलम कालरा की अध्यक्षता में रखी गई । सभी सदस्यों द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का अवलोकन किया गया तथा कार्य को बहुत पसंद किया गया ।सभी महिलाओं और बालिकाओं ने बहुत ही सक्रियता से भाग लिया । मीटिंग में आगामी माह के लिए सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि चिकित्सीय परामर्श के लिए विशेष डॉक्टर को आमंत्रित किया जाएगा। मीटिंग में श्रीमती अर्चना कुलश्रेष्ठ जी प्रणिता शिंदे जी कुंदनबाला गौर जी तृप्ति अल् हाटे जी मेघना जी सभी ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज की</p>

