लघु उद्योग भारती महिला इकाई उज्जैन द्वारा दिनांक 25 से 27 जुलाई 2025 तक कला कुंभ – हस्तशिल्प मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शुभम् मांगलिक परिसर, कॉसमॉस मॉल के पास, नानाखेड़ा, उज्जैन में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में हर दिन लकी ड्रॉ, नए ब्रांड्स की लॉन्चिंग, और विशेष आकर्षण के रूप में मैजिक शो रखा गया है। बच्चों के लिए फन गेम्स और प्रतियोगिताएं, मेंहदी डिजाइन, आकर्षक स्टॉल्स, राखी कलेक्शन और तीज विशेष सामग्री की उपलब्धता कार्यक्रम को और भी विशेष बनाएगी। तीज उत्सव के उपलक्ष्य में 27 जुलाई को विशेष आयोजन होगा।
इसके साथ ही विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स, बंधेज, बटिक एवं माहेश्वरी साड़ियों की आकर्षक प्रदर्शनी तथा सुंदर हस्तशिल्प वस्तुओं का भव्य संग्रह भी मेले का हिस्सा होंगे।
यह कार्यक्रम रक्षाबंधन एवं तीज विशेष थीम पर आधारित है, जिसमें महिलाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन, खरीदारी व सांस्कृतिक अनुभव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
आप सभी से निवेदन है कि अपनी उपस्थिति और उत्साह के साथ इस आयोजन को सफल बनाएं।
संपर्क:
दीप्ति गांधी – 9165733863, 9179026122
चित्रा मेहता – 9407158703

