महिला इकाई जयपुर द्वारा तीन दिवसीय स्वयं सिद्ध होली मेले का आयोजन आगामी 8,9 और 10 मार्च को सिटी पैलेस में किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कल दिनांक 5/3/24 को सेवा सदन में एक प्रेस वार्ता तथा एक्जीबिटर्स और सदस्यों की बैठक रखी गई। इस वार्ता में जयपुर के सभी न्यूज़ चैनल तथा अखबार से पत्रकार आए।
लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमान योगेश जी गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान महेंद्र जी, खुराना प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी भी उपस्थित रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी तथा प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी ने स्वयं सिद्ध मेल को लगाने का उद्देश्य बताया की जो महिलाएं घर से काम करती हैं उनकी कोई यूनिट नहीं है या उनका कोई आउटलेट नहीं है उनके बनाए गए उत्पादों को स्वयं सिद्ध हस्तशिल्प मेले के कारण एक मार्केट मिलता है।
प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारी द्वारा स्वयं सिद्ध होली मेला 2024 के ब्रोशर का भी लोकार्पण किया गया
स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया भी चिट निकाल करके पूरी की गई।
इस अवसर पर स्टॉल बुकिंग के साथ-साथ कुछ नए सदस्य भी

