लघु उद्योग भारती महिला उद्यमी इकाई का प्रतिष्ठापन रांची, झारखंड स्थित चेम्बर भवन में, माननीय राज्यपाल महोदय श्री सी पी राधाकृष्णन जी के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बलदेव भाई प्रजापति जी , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी ओमप्रकाश मित्तल जी तथा झारखंड प्रभारी इन्दर अग्रवाल जी उपस्थित हुए। पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री महेश पोद्दार जी ने भी इस अवसर पर सभा को सम्बोधित किया। करीब पचास महिला उद्यमियमी सहित डेढ़ सौ उद्यमी बन्धुओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। महिला उद्यमिता विशेषकर टेराकोटा एवं सेरामिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु श्रीमती रेशमा दत्त जी को सम्मानित किया गया ।

