लघु उद्योग भारती महिला मुख्य इकाई द्वारा आत्मनिर्भरता और कौशल विकास की दिशा में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 08 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से बालिका सुधार गृह, चित्रकूट नगर, उदयपुर में आयोजित होगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत क्रोशिया एवं हस्तशिल्प, डिजिटल साक्षरता और उद्यमिता प्रशिक्षण जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इस शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना है।
“हौंसलों को मिलें पंख, खुशियों के भरे रंग” की भावना को साकार करने के लिए यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिक जानकारी हेतु अध्यक्ष श्रीमती सीमा पारिक (7340547081), सचिव श्रीमती रेखा रानी जैन (9079312731), कोषाध्यक्ष धनकुंवर नागर (7425844057) एवं कार्यक्रम संयोजिका उपासना दशोत्तर (9672054351) से संपर्क किया जा सकता है।

