लघु उद्योग भारती मालेगांव (इकाई) द्वारा 29 जनवरी 2025 को पेवेलियन पार्क, मालेगांव में सफलतापूर्वक पदग्रहण समारोह और विभागीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पदभार ग्रहण किए।
मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के शालेय शिक्षणमंत्री मा.ना. श्री. दादासाहेब भुसे और लघु उद्योग भारती महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष मा.श्री. रवींद्रजी वैद्य ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन और अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन हुए।
विभागीय अधिवेशन में नासिक, धुले, नंदुरबार, जळगांव और अहिल्यानगर जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रीय औद्योगिक विकास, अवसर और चुनौतियों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। यह आयोजन सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण साबित हुआ।

