लघु उद्योग भारती मुरादनगर: मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती मुरादनगर की मासिक बैठक जिला कोषाध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता जी के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 12 जनवरी 2025 को लखनऊ में होने वाले क्षेत्रीय सम्मेलन में अधिक से अधिक सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करना था।
बैठक में संगठन के विभिन्न पहलुओं और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल, सुशील गोयल, नवीन गोयल, प्रदीप गोयल, मोहन जी, अशोक कंसल, अशोक गुप्ता, राजेंद्र जी, संजय गोयल, और रमन गोयल (महामंत्री) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन की सफलता के लिए मिलकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
दीपक गुप्ता
जिला कोषाध्यक्ष
लघु उद्योग भारती मुरादनगर

