लघु उद्योग भारती मुरैना द्वारा खाद्य प्रसंस्करण विषय पर कार्यशाला आयोजित
लघु उद्योग भारती मुरैना इकाई द्वारा खाद्य प्रसंस्करण में नई संभावनाओं को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया
जिसमें नोएडा से पधारे हुए विषय विशेषज्ञ श्री दिनेश गर्ग जी जिन्हें इस क्षेत्र में लगभग 50 वर्षों का विशद अनुभव है एवं उनके सहयोगियों द्वारा फूड प्रोसेसिंग में नवीन उत्पादों एवं तकनीकी की जानकारी एवं उनके औद्योगिक उत्पादन की संभावनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की गई
वक्ताओं के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लघु उद्योग भारती के सदस्यों व अन्य उद्यमियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया एवम उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया
इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती मुरैना के अध्यक्ष राहुल गर्ग ,सचिव प्रकाश अग्रवाल उपाध्यक्ष नीरज मोदी, कोषाध्यक्ष चंचल मंगल,पंकज मोदी, अविनाश अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह , मोहन लाल सिंघल, कमल अग्रवाल, नवल अग्रवाल, शिव कुमार, निखिल अग्रवाल, पंकज गर्ग सहित 30 से अधिक व्यापारी बंधु उपस्थित थे

