लघु उद्योग भारती मेरठ
द्वारा
होली मिलन समारोह
एवं
राष्ट्रहित में आज के परिपेक्ष में लघु उद्योग भारती की भूमिका
की चर्चा के द्वारा कार्यक्रम समन्वय भवन, (बिजली बंबा बायपास) मेरठ पर संपन्न हुआ
आज के कार्यक्रम का संचालन मेरठ महानगर के अध्यक्ष श्री पंकज जैन जी के द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ संभाग के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी के द्वारा की गई।
श्री राजकुमार शर्मा जी के द्वारा लघु उद्योग भारती का आज के परिपेक्ष में राष्ट्रहित पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
आज के कार्यक्रम में शाखा सदस्यों एवं उनके परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा विशेष रूप से फूलों की होली खेली गई
इस अवसर पर महामंत्री श्री अर्पित जैन जी, उपाध्यक्ष श्री विवेक मित्तल जी, श्री अंकुर जैन जी, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा जी,मीडिया प्रभारी रूपक जैन जी एवं मोदीनगर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री सतेंद्र गौतम जी, एवं सरधना लघु उद्योग भारती के संयोजक श्री अवनीश जैन जी, एवं विशेष रूप से श्री अनिल जी (पाईप वालो) का सहयोग रहा। इस अवसर पर मेरठ मंडल के महासचिव पंकज गोयल जी सपरिवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आज के इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र समन्वय प्रमुख श्री ईश्वर दयाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों को गिफ्ट के रूप में गुब्बारे के पैकेट श्री भूषण जैन जी द्वारा व सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यों को गुंजिया का गिफ्ट पैक लघु उद्योग भारती के बुलंद शहर के जिला अध्यक्ष श्री हरेंदर अग्रवाल जी द्वारा भेट किये गये।दोनो सम्मानित सदस्यों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद।
कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले सभी सदस्यों एवं पारिवारिक सदस्यों का हार्दिक आभार

