लघु उद्योग भारती मोदीनगर इकाई द्वारा MSME जागरूकता एवं ESG वर्कशॉप का सफल आयोजन
दिनांक 10 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती मोदीनगर इकाई द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूशंस, सीकरी कलां (रेपिडेक्स पिलर नम्बर 1045 के सामने) आयोजित कार्यक्रम में यूपी कोन MSME और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने एमएसएमई की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी उद्यमियों को प्रदान की।
इसके पश्चात यूनिकॉन लखनऊ के सहयोग से MSMEs के लिए "Workshop on Awareness and Strengthening of Environmental Social Governance (ESG) Practices" का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक चली, जिसमें उद्यमियों को ESG की महत्ता और इसके व्यवसायिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गाजियाबाद के उपायुक्त श्री श्रीनाथ पासवान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और MSME क्षेत्र में ESG के क्रियान्वयन की आवश्यकता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में मेरठ संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, मेरठ नगर उपाध्यक्ष श्री राजीव गोयल, जिला महामंत्री श्री राजीव शर्मा, शहर अध्यक्ष श्री सतेंद्र कुमार गौतम, मोदीनगर इकाई सचिव श्री विवेक गुप्ता, श्रीमती ऐश्वर्या यादव, श्री आनंद कुमार डोलिया सहित लघु उद्योग भारती मोदीनगर के अनेक सदस्य एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन के लिए समस्त सहभागीगणों का हार्दिक आभार।
– सतेंद्र कुमार गौतम
अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, मोदीनगर

