आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को रतलाम इंडस्ट्रियल इकाई के तत्वावधान में लघु उद्योग भारती का 32वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्री शैलेन्द्र जी कोशाद्यक्ष महोदय के प्रतिष्ठान सुरेका इंडस्ट्रीज परिसर में संपन्न हुआ। समारोह में इकाई के सभी सदस्यों ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर को एकजुटता एवं उत्साह के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के श्रमिकों का सम्मान भी किया गया, जिससे उनके योगदान को सराहा गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। सभी उद्यमियों को लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम का समापन “जय श्री विश्वकर्मा” के उद्घोष के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने संगठन के मूल सिद्धांतों एवं सेवा भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

