आज लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई की मासिक बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें यह तय किया गया कि मध्य प्रदेश शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य जी कश्यप का स्वागत समारोह 29 मार्च 2025 को उद्योग भारती कार्यक्रम के दौरान भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि माननीय मंत्री श्री कश्यप के निरंतर सहयोग से औद्योगिक सड़क निर्माण, सब्सिडी भुगतान और रतलाम को उद्योग नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। साथ ही, रतलाम में नए औद्योगिक एरिया का निर्माण कार्य भी तेज गति से प्रगति पर है, जो आने वाले समय में रतलाम के युवाओं के लिए स्वरोजगार और औद्योगिक विकास का स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में समस्त उद्योगपति, लघु उद्योग भारती के प्रदेश एवं प्रांत पदाधिकारी, तथा अन्य प्रतिष्ठित महानुभावों को सादर आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वे इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनें और रतलाम के औद्योगिक विकास में अपना योगदान दें।

