लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई का जावरा तहसील में प्रवास – सदस्यता विस्तार और इकाई गठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई द्वारा आज जावरा तहसील में एक महत्वपूर्ण प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को संगठन से जोड़कर लघु उद्योगों को संगठित और सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों, गतिविधियों और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की भूमिका की जानकारी दी गई। स्थानीय उद्योगपतियों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा जावरा में पूर्ण इकाई गठन को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।
विशेष उल्लेखनीय है कि इस प्रवास के दौरान तीन नए सदस्यों ने 10 वर्षों की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और विस्तार की दिशा में बल मिला। निकट भविष्य में जावरा में एक स्वतंत्र इकाई के गठन की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने की योजना भी इस अवसर पर बनाई गई।
इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री चंद्र प्रकाश जी आवतानी, नमकीन क्लस्टर इकाई रतलाम के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र मारू, सचिव श्री रिंकू कृष्णानी, उपाध्यक्ष श्री रूपमन्नू मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही जावरा क्षेत्र से श्री चंद्रप्रकाश औसतवाल, सार्थक गर्ग, दिवेश चावला एवं मुकेश जैन सहित अन्य स्थानीय उद्यमियों ने सहभागिता निभाई।
यह प्रवास कार्यक्रम संगठन विस्तार, क्षेत्रीय औद्योगिक सहयोग और स्थानीय इकाई गठन की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुआ।
– लघु उद्योग भारती, रतलाम इकाई

