लघु उद्योग भारती, रांची महानगर एवं महिला विंग द्वारा संयुक्त “उद्योग चिंतन सभा” का सफल आयोजन
लघु उद्योग भारती रांची महानगर एवं महिला विंग द्वारा JSIA हॉल, कोकर में संयुक्त “उद्योग चिंतन सभा” का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील गुप्ता जी ने की। यह सभा उद्यमियों के लिए विचार-विमर्श, नीति संवाद और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का एक सशक्त मंच बनी।
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष श्री विजय मेवाड़ जी, प्रांत महामंत्री श्री विनोद अग्रवाल जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री सत्या पांडे जी, उप महामंत्री श्री प्रकाश हेतमसरिया जी, पूर्व प्रांत अध्यक्ष श्री विजय छपरिया जी, वरिष्ठ सदस्य श्री ललित केडिया जी तथा एफजेसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री जी की विशिष्ट उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, उद्योगों की वर्तमान चुनौतियों एवं समाधान के उपायों पर अपने विचार साझा किए।
महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सरिता पांडे जी एवं सचिव श्रीमती सुचित्रा छापरीया जी सहित महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। मंच संचालन सुश्री टीना रॉय ने प्रभावी ढंग से किया।
कार्यक्रम में MSME असिस्टेंट डायरेक्टर श्री सुरेंद्र शर्मा जी तथा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) के अधिकारी श्री किरण जी ने विभिन्न MSME योजनाओं, सरकारी प्रोत्साहनों एवं उपलब्ध लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को आत्मनिर्भरता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने हेतु उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
सचिव श्री श्रवण बर्नवाल ने लघु उद्योग भारती द्वारा छोटे उद्योगों के विकास, नीति-निर्माण में सहभागिता एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। सभा में जीएसटी, बिजली दरों एवं अनुपालन संबंधी मुद्दों पर गहन चर्चा हुई तथा इन विषयों पर सामूहिक रूप से सरकार के समक्ष प्रभावी प्रस्तुति देने का संकल्प लिया गया।
यह “उद्योग चिंतन सभा” संगठनात्मक एकता, नीति संवाद और उद्योग हित में सामूहिक प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

