लघु उद्योग भारती राजसमंद राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजसमंद शाखा की मासिक बैठक एवं उद्योग दर्शन कार्यक्र

Event Date: 15/01/2024
Rajsamand,
RAJASTHAN

मासिक बैठक एवं उद्योग दर्शन कार्यक्रम
‘UWon packaging pvt ltd’

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजसमंद शाखा की मासिक बैठक एवं उद्योग दर्शन कार्यक्रम UWon packaging pvt ltd पर रखी गई।

सर्वप्रथम उद्योग दर्शन निमित्त आये लघु उद्योग भारती राजसमंद के सभी सदस्य बंधुओं का इकाई के निदेशक श्री बृजगोपाल जी मालू द्वारा प्रवेश द्वार पर तिलक उपरने से स्वागत किया गया। उसके बाद उद्योग दर्शन हेतु कंपनी के 4 प्रतिनिधि उपलब्ध करा कर पूरे प्लांट को व्यवस्थित रूप से स्वयं की उपस्थिति में अवलोकन कराने से लेकर समारोप में अल्पाहार कराने तक की व्यवस्था सुनिश्चित की।

उद्योग दर्शन उपरांत शाखा की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष संदीप सामसुखा की अध्यक्षता में इकाई परिसर में रखी गई। बैठक में महामंत्री हेमंत जी सहलोत द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं सुव्यवस्थित ढंग से उद्योग दर्शन कराने हेतु श्री बृजगोपाल जी मालू का पगड़ी उपरने एवं मेमेंटो द्वारा स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही UWon packaging pvt ltd की लघु उद्योग भारती राजसमंद परिवार में सदस्यता ग्रहण करा सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा परिवार में स्वागत किया गया।
महामंत्री ने गत माह में आयोजित पारिवारिक स्नेह मिलन की समीक्षा एवं सुझाव उपस्थित सदस्यों से आमंत्रित किए।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा उच्च अधिकारियों द्वारा अपेक्षित प्रांतीय अभ्यास वर्ग राजसमंद में आयोजित कराने का विषय सभी सदस्यों के मध्य रखा गया।सभी सदस्यों ने एकमत से सहमति प्रदान की। साथ ही Delayed Payments to MSME under the Income Tax Act, 1961 एवं income tax section 43 (B) के बारे एवं Audit trail के बारे में उपस्थित सदस्यों से चर्चा की। एवं आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति पर औद्योगिक क्षेत्र में संगठन द्वारा सेवा निधि समर्पण संग्रह करने हेतु योजना की जानकारी भी दी गई।

बैठक में सोलर पार्क के विषय पर अधिक जानकारी एकत्र करने  एवं online tender bidding इत्यादि पर जानकारी हेतु वर्कशॉप आयोजित करने की बात रखी गई।
साथ ही नवनियुक्त कलेक्टर महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के स्वागत की योजना भी तय की गई।

अंत में बैठक का समापन आभार ज्ञापन एवं कल्याण मंत्र के साथ महामंत्री द्वारा किया गया।

उद्योग दर्शन एवं मासिक बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्ष लाल जी नवलखा, उपाध्यक्ष उत्तम जी कावडिया, सचिव अमित जी बडोला, कुलदीप जी व्यास, प्रकाश जी हिंगर, कार्यकारिणी सदस्य बृज गोपाल जी मालू, निर्मल जी  बडोला, दिनेश जी परमार, रवींद्र जी मेड़तिया, कुशाल जी मेहता, कुशलेश जी सहलोत, अर्पित की पगारिया, हितेश जी बडोला आदि की उपस्थिति रही।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address

LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please