लघु उद्योग भारती, राजसमंद का प्रतिनिधि मंडल राजसमंद विधायक आदरणीय दीप्ति जी माहेश्वरी से मिला।

Event Date: 12/08/2024
Rajsamand,
RAJASTHAN

*लघु उद्योग भारती, राजसमंद*

दिनांक 12 अगस्त 2024 को लघु उद्योग भारती, राजसमंद का प्रतिनिधि मंडल तय रचना अनुसार राजसमंद विधायक आदरणीय दीप्ति जी माहेश्वरी से राजसमंद क्षेत्र के औद्योगिक एवं सर्वांगीण विकास के विषयों के निमित्त मिला।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा आदरणीया विधायक को वर्तमान बजट में राजसमंद को मार्बल मंडी की सौग़ात दिये जाने हेतु किए गए सकारात्मक प्रयासों हेतु आभार ज्ञापित किया गया।

राजसमंद क्षेत्र के औद्योगिक एवं सर्वांगीण विकास एवं मृत प्राय हुए मार्बल व्यवसाय को संजीवनी प्रदान करने हेतु प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष संदीप सामसुखा द्वारा स्वदेशी मार्बल एवं ग्रेनाइट पर GST कम करने, राजसमंद क्षेत्र को औद्योगिक गैस पाइप लाइन से जोड़ने एवं सिरेमिक क्लस्टर की घोषणा, DMFT कोष द्वारा क्षेत्र के विकास, बेहतर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, CDOS द्वारा एशिया के सबसे बड़े मार्बल के उत्पादन एवं प्रसंस्करण केंद्र राजसमंद पर प्रदर्शनी के आयोजन करने, इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक कॉरिडोर कनेक्टिविटी एवं मार्बल ग्रेनाइट पर रॉयल्टी दरें कम करने के विषय साझा किए गये।

माननीया विधायक जी द्वारा सभी विषयों को सकारात्मक रूप से सुना गया एवं कुरज में कंटेनर डिपो एवं औद्योगिक गैस की सप्लाई हेतु डिपो के गतिशील प्रयासों के बारे में बताया गया। साथ ही जीएसटी कम करने के संबंध में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री हेमंत जी सहलोत, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हर्ष लाल जी नवलखा, उपाध्यक्ष उत्तम जी कावड़िआ, कार्यकारिणी सदस्य निर्मल जी बडोला, सचिव कुलदीप जी व्यास, जेतपूरा इकाई सचिव राजेंद्र जी धाबाई एवं महेंद्र जी टेलर उपस्थित रहे।
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please