लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं प्रांतीय उद्यमी सम्मेलन राज रिसोर्ट नाकोड़ा बालोतरा में संपन्न हुआ। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रकाश जी भाई साहब, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेव भाई प्रजापति जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी एवम प्रदेश महासचिव श्री मुकेश जी अग्रवाल का सानिध्य प्राप्त हुआ।
उद्यमी सम्मेलन में असम के राज्यपाल महामहिम माननीय श्री गुलाब चंद जी कटारिया की गरिमामय उपस्थिति रही। सम्मेलन में विभिन्न इकाइयों के 4 वर्ष पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष एवं सचिव के दायित्व की घोषणा की गई। जिसमें मंडोर इकाई के लिए अध्यक्ष पद पूनमचंद तवर सचिव पद दिनेश सोनी को दायित्व सौंपा गया ।

