राजस्थान सरकार द्वारा MLUPY/RIPS स्कीम के तहत मिलने वाली इंटरेस्ट सब्सिडी से वंचित उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल लघु उद्योग भारती, राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में श्री हिमांशु गुप्ता – मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, जयपुर के साथ एक शिष्टाचार भेंट की। लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई के अध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि उद्योग विभाग के सचिव श्री गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य की समस्या को ध्यान से सुना जिसमें मुख्यतः एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए गए ऋण के क्रमांक कोड को गलत मानते हुए विभाग द्वारा ऋण अनुदान स्वीकृत होने के पश्चात इन इकाइयों को अपात्र घोषित कर दिया, जबकि बैंक द्वारा इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दिया गया।
मार्च 2021 से अगस्त 2021 तक जिला उद्योग केंद्र द्वारा ऑनलाइन पोर्टल बंद रखा गया एवं ऋण अनुदान की फाइलें जमा नहीं की, बाद में फाइल जमा नहीं होने की बात कह कर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया।
इसके अतिरिक्त अधिकांश उद्यमियों द्वारा जिला उद्योग केन्द्र को सब्सिडी के लिए आवश्यक कागजात एवं कार्रवाई के पश्चात भी पात्र एवं अपात्र होने के संशय की समस्या से अवगत कराया।

