लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय श्रीप्रकाशचंदजी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री के मार्गदर्शन व सानिध्य में उद्योग मंत्री श्रीराज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात की तथा राज्य के उद्योगों व उद्यमियों की समस्यायों व उद्योगों के विकास हेतु नये परिवर्तनों के सम्बंध में व्यापक चर्चा की ।
राज्य में पूर्व सरकार द्वारा लगाये गये फायर सेस को समाप्त करने, उद्योगों हेतु बहुमंजिला तैयार औद्योगिक भवन बनाने की नई नीति , मुख्यमंत्री उद्योग प्रोत्साहन योजना, रिप्स 2022, उद्योगों को सोलर ऊर्जा केपीटव प्लान्ट लगाने हेतु छूट, रीको औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधायें की उचित व्यवस्था, कृषि आधारित उद्योगों हेतु विशेष रियायतें , टैक्सटाइल्स नीति , हस्तान्तरित औद्योगिक क्षेत्रों पर नयी स्वीकृतियों पर रोक आदि अनेकानेक विषयों पर चर्चा की गई ।
प्रतिनिधि मण्डल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार खुराना, नटवर लाल अजमेरा एवम् कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया भी उपस्थित थे । मुख्य सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा सहित रीको एवम् उद्योग निदेशालय के उच्च अधिकारी भी चर्चा में उपस्

