लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल रिको लिमिटेड जयपुर के एमडी श्री शिव प्रसाद नकाते, सेक्रेटरी श्री डी के शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ उद्योग संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें स्टोनमार्ट की मेजबानी के लिए सरकार एवं लघु उद्योग भारती के मध्य एम ओ यू से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों में अधिकतम क्षेत्र में 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर भूमि आवंटन प्रक्रिया हो एवं शेष भूखण्डों में आसान नीलामी प्रक्रिया संबंधित सुझाव दिए गए। रिको क्षेत्रों में पानी, बिजली एवं चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर भी सुझाव दिये गये। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र खुराना, संगठन के रिको प्रभारी श्री नटवर अजमेरा, राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, पालरा इकाई अध्यक्ष श्री राजेश बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

