LUB-Ramchandrapura Unit
प्रिय साथियों,
लघु उद्योग भारती रामचन्द्रपुरा इकाई द्वारा द्वितीय मासिक बैठक आयोजित की गई और क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किया गया।
स्थानः एसपी1-2316, तिजारिया पॉलीपाईप्स लि, रामचन्द्रपुरा पर लघु उद्योग भारती-रामचन्द्रपुरा इकाई कार्यालय पर द्वितीय मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें रामचन्द्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र से सदस्यगण इकाईयों के उद्यमीगण उपस्थित हुऐ।
लघु उद्योग भारती के माननीय प्रदेश मन्त्री महोदय श्री सुभद्र पापडीवाल जी, अध्यक्ष महोदय श्री अनिल पारीक जी एवं महासचिव महोदय श्री प्रवीण जैन तिजारिया जी (अध्यक्ष, जयपुर रनर्स क्लब) ने सभी पधारे हुऐ माननीय सदस्यगणों का स्वागत, अभिनन्दन किया। सभी सदस्यगणों ने एक साथ मिलकर वन्दे मातरम् गान गाया। सभी ने अपना-अपना परिचय दिया। रिको लि. सीतापुरा इकाई कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती के माननीय प्रदेश मन्त्री महोदय श्री सुभद्र पापडीवाल जी ने अपना उद्बोधन दिया। सबको सम्बोधित कर मार्गदर्शन किया।
अध्यक्ष महोदय ने महासचिव महोदय को आज की बैठक कार्यवाही को आगे बढाने की अनुमति प्रदान की। महासचिव महोदय ने पूर्व में प्रसारित एजेण्डा के अनुसार बिन्दुवार सभी विषयों को सदन के समक्ष चर्चा एवं विचार विमर्श के लिए प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने व रिको लि. के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन विषय बिन्दुओं पर अपने अनुभव, विचार, सुझाव, मार्गदर्शन साझा किये। निर्णय लिये गये।
इसके उपरान्त सभी सदस्यगणों ने मिलकर क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किया और वृक्षों की पूरी सारसंभाल की जिम्मेदारी संभालने का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
सांय 06:00 बजे तक चली इस बैठक के अन्त में अध्यक्ष व महासचिव महोदय ने सभी आगन्तुक महानुभावों को धन्यवाद् एवं आभार ज्ञापित किया। अल्पाहार के लिए आमंत्रित किया। इस प्रकार से आज की यह द्वितीय मासिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, लाभप्रद रही।
अनिल पारीक, अध्यक्ष
प्रवीण जैन तिजारिया, महासचिव
लघु उद्योग भारती – रामचंद्रपुरा इकाई

