आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती रायपुर इकाई द्वारा लघु उद्योग भारती का 32वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रांत तथा इकाई के सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के उद्देश्यों, उपलब्धियों और आगामी लक्ष्यों पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के विकास और सेवा कार्यों के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। रायपुर इकाई द्वारा आयोजित यह समारोह संगठन की एकता, सेवा भावना और MSME क्षेत्र के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक रहा।

