लघु उद्योग भारती, रायपुर भनपुरी इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न
दिनांक 4 जून 2025 को लघु उद्योग भारती, रायपुर की भनपुरी इकाई का पुनर्गठन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरुषोत्तम पटेल, महामंत्री श्रीमती सीपी दुबे, उपाध्याय श्री ईश्वर पटेल एवं श्री किशोर पटेल तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री योगेश पटेल उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से हुए चयन में श्री दीपक पटेल को इकाई अध्यक्ष, श्री हरेश पटेल को सचिव एवं श्री हिरेन पटेल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
लघु उद्योग भारती परिवार द्वारा सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं भविष्य के लिए मंगलमय कार्यकाल की कामना प्रेषित की गई।
यह पुनर्गठन संगठन को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करेगा।

