वजीरपुर इकाई की मासिक बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने लागू होने जा रहे BSI प्रावधानों के प्रति रोष जताया, और इसे छोटे उद्यमियों के ऊपर एक अकारण कम्पलायेंस बोझ बताते हुए लघु उद्योग भारती से इन प्रावधानों को लागू होने से रोकने का प्रयास करने का आग्रह किया।
इस विषय पर दिल्ली की सभी इकाइयों से प्रभावित उद्यमियों को साथ लेकर विस्तृत चर्चा करने का निर्णय लिया गया।
बिजली की अतार्किक महंगी दरों से परेशान उद्यमियों ने बिजली दरों को युक्तिसंगत करने के लिए प्रयास को भी प्राथमिकता में रखने का विचार सामने आया।
नियमित संवाद का क्रम जारी रखने के निश्चय के साथ मीटिंग की समाप्ति हुई।
वजीरपुर इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, और प्रदेश इकाई से उपाध्यक्ष और महासचिव के साथ श्री रविन्द्र कुमार बंसल जी भी मीटिंग में उपस्थित रहे।
कुल उपस्थिति 18 रही।