लघु उद्योग भारती विदिशा इकाई द्वारा एमपी पेपर बोर्ड मिल, मैं एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती उमा शर्मा मध्य प्रदेश लघु उद्योग भारती की कोषाध्यक्ष श्री अरविंद काले जी मध्य प्रदेश लघु उद्योग भारती के सह कोषाध्यक्ष श्री विनोद नायर जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विदिशा के सह संघचालक एवं लघु उद्योग भारती के संरक्षक श्री राम किशोर जी अग्रवाल की उपस्थिति में इस बैठक का आयोजन किया गया ।
इस बैठक में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की मुख्य ब्रांच मैनेजर श्रीमती श्वेता सिंह एवं ब्रांच मैनेजर श्रीमती कृतिका अग्रवाल जी ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में चल रही अपनी लाभकारी योजनाओं के बारे में उद्यमियों को जानकारी दी ।
इस कार्यक्रम में एमपी पेपर एंड बोर्ड मिल के डायरेक्टर श्री हिमांशु कोठारी जी ने उद्यमियों को उनकी इकाई में लगे संभाग के सबसे बड़े सोलर प्लांट से लाभ के बारे में अवगत कराया और बताया कि उद्यमी अपने प्लांट में सोलर प्लांट लगाकर लाखों रुपए के महीने का बिल बचा सकते हैं
लघु उद्योग भारती के संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक प्रदीप मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती उमा शर्मा जी ने लघु उद्योग भारती की उपलब्धि एवं उससे जुड़ने के फायदे के बारे में सभी उद्यमियों को जानकारी दी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अरविंद काले जी ने भी उद्यमियों को महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।
उद्योगपति राकेश शर्मा जी ने उद्योगों में होने वाली कठिनाइयों के बारे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं अधिकारियों को बताया।
इकाई के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा जी ने कार्यक्रम में स्वागत वाचन किया। कार्यक्रम में सचिव मोहन कुमार जैन सह सचिव अश्विनी गुप्ता विनोद गुप्ता ,अजय साहू, रमाकांत जी गुप्ता महिल जैन ,उपस्थित हुए।

