लघु उद्योग भारती श्रीगंगानगर इकाई ने नेत्र जांच शिविर के माध्यम से सेवा प्रकल्प को साकार किया

Organised by:
लघु उद्योग भारती श्रीगंगानगर इकाई
Event Date: 25/04/2025
NULL,
RAJASTHAN

सर्वे भवन्तु सुखिनः” के आदर्श को साकार करते हुए आज लघु उद्योग भारती श्रीगंगानगर इकाई द्वारा रीको औद्योगिक क्षेत्र में पहली बार सेवा प्रकल्प के अंतर्गत एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रीको क्षेत्र की फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों एवं ट्रॉली यूनियन के ड्राइवरों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इस सेवा कार्य में कुल 84 लाभार्थियों की नेत्र जांच की गई और 56 कामगारों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि और कार्यक्षमता प्राप्त हुई।

जांच का कार्य जगदंबा अंधविद्यालय की डॉ. श्रीमती गरिमा जी एवं उनकी टीम तथा जनसेवा हॉस्पिटल की डॉ. पल्लवी जी एवं श्री ललित सचदेवा जी की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव चुग जी उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व श्री आकाश नागपाल जी ने कुशलता से निभाया।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का कार्य श्री अरविंद गोदारा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम प्रबंधन एवं समन्वय में श्री चंद्रशेखर गौड़, विनोद पाइप फैक्ट्री, श्री राहुल जैन, सचिन गोयल तथा अन्य व्यवस्थाओं में गौरव बगड़िया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह सेवा कार्य न केवल संगठन की सेवा भावना का प्रमाण रहा, बल्कि समाज के श्रमिक वर्ग के स्वास्थ्य कल्याण के प्रति लघु उद्योग भारती की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please