<p>लघु उद्योग भारती की सरना डूंगर इकाई द्वारा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात कर, उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उद्योग मंत्री पद के लिए शुभकामनाएं दी, इस भेंट दौरान उद्योग मंत्री राठौड़ ने एक अल्प समय की वार्तालाप में राज्य में लघु उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए आस्वस्त किया। इस मौके पर ईकाई के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत ,महासचिव पवन झालानी, वरिस्ठ उपाध्यक्ष सुरेश जांगिड़, उपाध्यक्ष प्रवीण बंका ,सौर ऊर्जा वाले चिरंजीलाल कुमावत व महिपाल सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।</p>

