लघु उद्योग भारती सहारनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 से की शिष्टाचार भेंट
लघु उद्योग भारती सहारनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में लघु उद्योग भारती के सदस्य अनुपम जी, वरुण जी, राजकमल जी, रजत जी, राजीव जी और मुकेश जी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सहारनपुर के औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

