लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर सागर इकाई द्वारा संजीवनी बाल आश्रम में सेवा कार्य के रूप में बच्चों को आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर आश्रम की संचालिका श्रीमती अरजरिया जी को उनके निःस्वार्थ सेवा कार्य हेतु समस्त सदस्यों द्वारा हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद अर्पित किया गया।
यह उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्ष में भी सर कार्यवाह जी द्वारा अरजरिया दंपती का सम्मान किया गया था, जिनकी सेवाभावना को संगठन ने सदैव आदरपूर्वक सराहा है। शुची इंडस्ट्रीज के संचालक श्री राजशेखर जी अरजरिया, जो स्वयं भी इस सेवा भावना के प्रेरणास्त्रोत हैं, उनकी सादगीपूर्ण सोच के अनुरूप इस बार भी अत्यंत सहज और आत्मीय वातावरण में सम्मान कार्यक्रम संपन्न किया गया।
सागर इकाई का यह सेवा कार्य संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा संकल्प को दृढ़ता से अभिव्यक्त करता है।

